बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने ओलम्पिक मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के बंद होने की खबरों पर विराम लगा दिया है। इस फिल्म में अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि यह फिल्म बंद हो गई है, जिस पर अब अनिल कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक वेबसाइट ने दावा किया है कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई है और अनिल कपूर व हर्षवर्धन नई फिल्म थार पर फोकस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी कर रहे हैं। अनिल कपूर ने न्यूज का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'यह सच नहीं है। अपना सोर्स चेक करो।' 


View More Detail : Click Here